मैं विजया श्री झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज, फुसरो की प्राचार्या अपने महाविद्यालय को शिक्षा के साथ छात्राओं के अनुशासन और नैतिक मूल्यों को किस प्रकार बढ़ाए । इस कार्य की प्रमुखता देना चाहती हूँ । क्योंकि एक महिला का योगदान देश और समाज के निर्माण में प्रमुख होता है । शिक्षा केवल अंक प्राप्त करना नहीं बल्कि हम सभी देश के लिए ऐसा क्या करें कि हमारा देश ज्ञान के रूप में पुनः जाना जा सके । अतः छात्राओं के भविष्य उज्जवल बने उसके लिए जो भी उचित कार्य होगा, मैं उसे प्रमुखता से महाविद्यालय में लाने का प्रयास करूंगी । श्रीमद्भगवद गीता में भगवान श्री कृष्ण ने केवल सही कर्म करने का उपदेश किया है । अतः मैं चाहुँगी हमारी प्रत्येक छात्राएँ अपने जीवन के महत्व को समझें और अपने दायित्व का निष्ठा से पालन कर शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाए । हमारा परिचय, हमारा देश भारत है और भारत की गरिमा हमारे देश की महिला ही कर सकती है । क्योंकि उनके गर्भ में भारत का भविष्य पलता है । अतः मैं अपने दायित्व का निर्वाह श्रेष्टता से करना चाहूंगी ।
विजया श्री
प्राचार्या- श्री झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज, फुसरो